अफगानिस्तान में फिर दिखी बाल विवाह की खौफनाक तस्वीर, मासूम बच्ची को बनाया दुल्हन
तालिबान प्रशासन ने बच्ची की विदाई रोकी, कहा-9 साल की आयु पूरी करने पर जाएगी ससुराल
इंटरनेशनल डेस्क
काबुल! अफगानिस्तान से आई बाल विवाह की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। हेलमंद प्रांत में 45 साल के एक शख्स ने मात्र 6 साल की मासूम बच्ची से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर बच्ची की दुल्हन के रूप में तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें बच्ची डरी और सहमी नजर आ रही है। इन तस्वीरों ने न केवल अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया में बाल विवाह के खिलाफ गुस्से की लहर दौड़ा दी है।
बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में बाल विवाह पर कोई सख्त कानून नहीं है। तालिबानी शासन के तहत यहां शादी के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। यही वजह है कि बाल विवाह के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। तालिबान प्रशासन ने इस मामले में फिलहाल बच्ची को घर ले जाने से रोक दिया है, लेकिन यह रोक भी केवल अस्थायी साबित हो सकती है। तालिबान ने साफ कर दिया कि नौ साल की उम्र पूरी होने पर बच्ची को उसके तथाकथित पति के पास भेजा जा सकता है।
मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब तालिबानी प्रशासन हरकत में आया और बच्ची के पिता तथा दूल्हे को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि उन पर किसी भी तरह का कानूनी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह शख्स पहले से ही दो शादियां कर चुका है और तीसरी बार बाल विवाह करने के लिए उसने बच्ची के परिवार को पैसे भी दिए थे।
यह भी पढें: आसिम मुनीर बनेंगे राष्ट्रपति? पाकिस्तान में खलबली!
संयुक्त राष्ट्र विमेन (UN Women) की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद बाल विवाह के मामलों में करीब 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं यूनिसेफ का अनुमान है कि दुनिया में सबसे अधिक बाल वधु अफगानिस्तान में ही हैं। यह स्थिति इस बात को उजागर करती है कि तालिबान शासन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों की स्थिति कितनी भयावह है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई और सामाजिक अधिकारों पर पहले से ही भारी प्रतिबंध लगे हुए हैं। बाल विवाह जैसे मामलों ने वहां की बच्चियों के भविष्य को और भी अधिक अंधकारमय बना दिया है। यह केवल एक घटना नहीं है, बल्कि वहां की गहराती सामाजिक और मानवीय त्रासदी का प्रतीक है।
यह भी पढें: Nimisha Priya के बयान से सनसनी, दोस्तों संग जबरन संबंध बनवाता था तलाल
अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और अफगानिस्तान सरकार से बाल विवाह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, तालिबानी शासन के रवैये को देखते हुए किसी ठोस सुधार की उम्मीद बहुत कमजोर नजर आ रही है।
अफगानिस्तान में बाल विवाह के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक मासूम बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा। 6 साल की मासूम बच्ची को जबरन दुल्हन बना देना, न केवल उसकी मासूमियत की हत्या है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका गहरा असर पड़ता है।
सामाजिक कार्यकर्ता और महिला अधिकार संगठन अब संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न वैश्विक संस्थाओं से गुहार लगा रहे हैं कि अफगानिस्तान में बाल विवाह पर तुरंत रोक लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए। इस घटना ने पूरी दुनिया में एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर बच्चियों को सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन कब मिलेगा।
यह भी पढें: Radhika Yadav की दर्दनाक मौत! गुस्से में पिता ने मार दी गोली
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
