Chhangur के धर्मांतरण के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश, छांगुर बाबा ने उजागर किए खतरनाक राज
संवाददाता
बलरामपुर! उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में धर्मांतरण गिरोह के सरगना Jalaluddin alias Chhangur ने जो खुलासे किए हैं, वो देश की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, छांगुर बाबा सिर्फ धर्मांतरण तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उसका मकसद हिंदू महिलाओं को आईएसआई एजेंट्स से शादी करवाकर उन्हें स्लीपर सेल में बदलना था। छांगुर बाबा नेपाल जाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंध मजबूत करने की कोशिश कर चुका था। उसने काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास तक संपर्क बनाने का प्रयास किया, ताकि पाकिस्तान के लिए अंदरूनी नेटवर्क तैयार किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, Chhangur ने पूछताछ में यह भी उजागर किया है कि वह कमजोर वर्ग के हिंदू परिवारों को टारगेट कर रहा था। उसका मकसद था कि इन महिलाओं का पहले धर्मांतरण करवाया जाए और फिर उन्हें आईएसआई एजेंट्स या नेपाल में सक्रिय स्लीपर सेल से शादी के लिए मजबूर किया जाए। इस योजना से वह देश के भीतर गुप्त नेटवर्क बनाने की तैयारी में था। यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा के साथ उसकी सहयोगी नीतू और नवीन को भी गिरफ्तार किया है।
Chhangur के हवाले से ATS सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नेपाल में पाकिस्तान दूतावास में आईएसआई के अधिकारियों और पाकिस्तानी रक्षा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल की गुप्त बैठक हुई थी। इसी बैठक के दौरान छांगुर ने अपने षड्यंत्र को आगे बढ़ाने की योजना बनाई थी। छांगुर नेपाल में एक धर्मगुरु की मदद से पाकिस्तानी दूतावास से सीधा संपर्क करना चाहता था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते उसे समय पर प्रवेश नहीं मिला। वह बलरामपुर जिले के उतरौला में अपना बेस बनाकर रोहिंग्याओं को भी लाना चाहता था। उसकी योजना थी कि रोहिंग्याओं को पहले हिंदू बताकर बुलाया जाए और फिर उनका धर्मांतरण कर दिखावा किया जाए।
यह भी पढें: फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर फंसे 11 लेखपाल
Chhangur ने खुलासा किया कि उसका नेटवर्क महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। नेपाल सीमा से सटे उतरौला में उसने विशेष ठिकाना बना रखा था। उसके संपर्क इस्लामिक डिवेलपमेंट बैंक, मुस्लिम वर्ल्ड लीग, दावत-ए-इस्लामी और इस्लामिक यूनियन ऑफ नेपाल जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी जुड़े हुए थे।
इतने बड़े नेटवर्क की भनक सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी! गनीमत रही कि Chhangur के ही एक सहयोगी मोहम्मद अहमद खान ने उसकी पोल खोल दी। अहमद खान पैसे के लेनदेन का काम देखता था और उसने आरोप लगाया कि छांगुर ने उसकी करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने यह भी बताया कि छांगुर के कहने पर रब्बानी गैंग काम करता था, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने में माहिर था।
Chhangur Baba News में अहमद खान ने दावा किया कि रब्बानी गैंग का एक सदस्य उत्तर प्रदेश रक्षा परिषद में भी शामिल हो चुका था। खान की छांगुर बाबा से पहली मुलाकात 2023 में हुई थी, जिसके बाद ही उसके काले कारनामों की परतें खुलनी शुरू हुईं। यूपी एटीएस ने दावा किया है कि छांगुर बाबा अब तक करीब 1500 हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवा चुका है।
Chhangur Baba News ने यह साबित कर दिया है कि मामला सिर्फ धर्मांतरण का नहीं बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढें: Radhika Yadav murder case: इस झूठे ताने से तंग पिता ने ले ली जान!
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
