Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयCBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। आखिरकार देश भर से हो रही मांग को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री (10वीं) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और सीनियर सेकेंड्री (12वीं) की परीक्षाओं को फिलहाल कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। सरकार द्वारा यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’, शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ आज, 14 अप्रैल 2021 को बुलायी गयी एक बैठक लिया गया। बता दें कि कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच देश भर के स्टूडेंट्स पैरेट्स और टीचर्स के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, कई नेताओं और जन-प्रतिनिधियों द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री के साथ आज हुई बैठक में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षाओं को रद्द किये जाने के साथ ही स्टूडेंट्स का मूल्यांकन इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इन स्टूडेंट्स को सरकार ने यह सुविधा दी है कि बाद में उपयुक्त समय पर 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित किये जाने पर उसमें सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।
पूरे देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों और रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाये जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर कुछ राज्यों ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दो हफ्ते के पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश मंगलवार को दिये गये हैं। इस क्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स और टीचर्स द्वारा भी सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द किये जाने की मांग की जा रही है और मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक मोड की मांग की जा रही थी। इससे पहले दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जून में होंगी। इन परीक्षाओं के लिए नए सिरे से तारीखों की घोषणा की जाएगी।
पंजाब
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर संशोधित डेट शीट जारी कर दी है।
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार ने रविवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया। कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होने वाली थी। हालांकि, कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, जो 3 मई को शुरू होकर 24 मई को समाप्त होने वाली हैं।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों को संशोधित कर दिया है। संशोधित यूपी बोर्ड समय सारिणी 2021 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मई से 25 मई, 2021 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट की परीक्षाएं सुबह 8 से 11ः15 बजे तक और दोपहर की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
दिल्ली
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का आसर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। संक्रमण की रफ्तार पहले से अधिक तेज हो गई है। इसके देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने भी राज्य में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल रद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओँ को 1 महीने के लिए स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं जून महीने में आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular