केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डऔर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने और बच्चों को प्रमोट करने के निर्णय के बाद स्कूलों ने 11वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों ने बच्चों को 11वीं में विषय चुनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भेजा है और विषय आवंटन के बाद मई के पहले सप्ताह में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
