Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयCapsule : भीड़ ने दफ्तरों में आग लगाई, फायरिंग में 36 की...

Capsule : भीड़ ने दफ्तरों में आग लगाई, फायरिंग में 36 की मौत

शिया कमांडर ने सुन्नी लड़की से किया था दुष्कर्म, ईरान सुलगा

इंटरनेशनल डेस्क

नई दिल्ली। ईरान में 22 साल की माहसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद विरोध प्रदर्शन अभी थमे भी नहीं थे कि एक और मामला सामने आ गया। शुक्रवार को जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप के विरोध में प्रदर्शन किए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। 36 लोगों के मारे जाने की खबर है। गुस्साए लोग सरकारी ऑफिसों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा रहे हैं। शुक्रवार को नमाज के बाद बलोच समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और इन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। पिछले सप्ताह एक पुलिस कमांडर पर एक 15 साल की बलोच लड़की के बलात्कार के आरोप लगे थे। ईरान के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलवी अब्दुल हमीद ने इस लड़की से रेप की पुष्टि की थी। ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलोचिस्तान प्रांत में सुन्नी बलोच आबादी रहती है। आरोपी कमांडर का नाम कर्नल इब्राहिम खूचाकजई है। वह शिया मुस्लिम है। पीड़ित लड़की सुन्नी है। शुक्रवार को बलोच समुदाय के नेताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान बलोचों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेहदान शहर का बड़ा हिस्सा प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में है। पुलिस स्टेशनों और गाड़ियों में आग लगा दी गई।

फिदायीन हमले में 19 स्टूडेंट्स की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को धमाका हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की संख्या 19 बताई गई है। अफगानिस्तान के एक जर्नलिस्ट बिलाल सरवरी ने 100 स्टूडेंट्स की मौत का दावा किया है। सरवरी के मुताबिक, तालिबान ने हॉस्पिटल के मालिक को धमकी दी है कि वो कोई भी जानकारी मीडिया को लीक न करे। सरवरी ने काबुल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से बातचीत की। हॉस्पिटल के मालिक ने उनसे कहा- हमें तालिबान ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की जानकारी बाहर नहीं जानी चाहिए। मीडिया को सिक्योरिटी या हमलों की जानकारी बिल्कुल न दें। हॉस्पिटल में कोई भी कैमरा या जर्नलिस्ट अंदर नहीं आना चाहिए।

रूसी हमले में 23 लोगों की मौत

यूक्रेन के जापोरिजिया में स्थानीय लोगों की मदद करने जा रहे काफिले पर रूस ने शुक्रवार को मिसाइल हमला किया। यूक्रेनी अफसरों के मुताबिक, हमले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 लोग घायल हैं। इनका इलाज लोकल हॉस्पिटल में चल रहा है। रूस की तरफ से इस इलाके में कुल 16 मिसाइलें दागीं। हमला उस वक्त किया गया, जब यूक्रेन के कुछ लोग अपनों की मदद के लिए जापोरिजिया जा रहे थे। इस हमले की टाइमिंग काफी अहम है। दरअसल, शुक्रवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहांस्क, और खेरसॉन क्षेत्रों के साथ जापोरिजिया को रूस में जोड़ने के लिए मॉस्को में समझौते पर साइन करने जा रहे हैं। रूस ने लॉन्ग रेंज एस-300 मिसाइल दागीं।

यूक्रेन का 18 फीसद हिस्सा रूस में शामिल

यूक्रेन के चार राज्यों को रूस ने शुक्रवार को अपने इलाके में शामिल कर लिया। ये इलाके हैं डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया। क्रेमलिन में एक खास समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन चारों राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए। करार पर सिग्नेचर से पहले पुतिन ने भाषण दिया। उन्होंने कहा-यह रूस के करोड़ों लोगों का सपना था। यह इन चार हिस्सों में रहने वाले लोगों की भी इच्छा और हक था। रूस ने इन इलाकों में जनमत संग्रह यानी रेफरेंडम कराने के बाद इन्हें अपनी सीमा में शामिल किया है।

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular