Tuesday, March 3, 2026
Homeव्यापारBusiness News : शुरुआती सत्र में हल्की बढ़त के साथ खुला घरेलू...

Business News : शुरुआती सत्र में हल्की बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार

मुम्बई (हि.स.)। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स प्री-ओपनिंग सत्र में 36.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45115.85 पर, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत मजबूत होकर  13268.80 पर कारोबार कर रहा है। करीब 1180 शेयर बढ़त के साथ, 377 शेयरों गिरावट के साथ  और 86 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular