Saturday, April 4, 2026
Homeव्यापारBusiness News : लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ इजाफा

Business News : लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ इजाफा

-पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजा में कच्चे तेल कीमत में इजाफा का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की है। इसी के साथ पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर हुआ तक शनिवार को महंगा हो गया। 

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम     
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 82.13 रुपये, 88.81 रुपये, 85.12 रुपये और 83.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल का भाव भी बढ़कर क्रमश: 72.13 रुपये,  78.66 रुपये, 77.56 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव  
चार महानगरों के अलावा, नोएडा में पेट्रोल 82.46 रुपये, रांची में 81.58 रुपये, लखनऊ में 82.38 रुपये और पटना में 84.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। डीजल की यदि बात करें तो नोएडा में डीजल 72.54 रुपये, रांची में 76.35 रुपये, लखनऊ में 72.46 रुपये और पटना में 77.55 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular