Tuesday, March 3, 2026
Homeव्यापारBusiness News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज छठवें दिन बढ़ोतरी

Business News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज छठवें दिन बढ़ोतरी

नई दिल्ली (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) की तेल और परिष्करण कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आज छठवें दिन भी बढ़ोतरी की है।आज डीजल की कीमत में 25 से 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 30 पैसे से 33 पैसे तक बढ़ी है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजधानी  दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

दिल्ली- पेट्रोल-73.87,  डीजल-83.71 रुपये प्रति लीटर

मुंबई- पेट्रोल-80.51, डीजल-90.34 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता-पेट्रोल-77.44 डीजल-85.19 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई-पेट्रोल-79.21, डीजल-86.51 रुपये प्रति लीटर

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular