– घरों को सजाने वाली सामग्री से पटे बाजार, ग्राहकों को लुभा रहा मोदक
कानपुर (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले ऑटो बाजार को दीपावली में कुछ उम्मीदें जगी हैं। त्योहार से पहले सभी ऑटो बाजार के शोरुमों में ग्राहकों की चहलकदमी दिखने लगी है और लोग कार व बाइकों की बुकिंग शुरु कर दी है। ऑटो बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछली बार जैसे की बिक्री की तो उम्मीद कम है पर जिस प्रकार लोग बुकिंग कर रहे हैं उससे लगा चन्द्रग्रहण काफी हद तक छट जाएगा। वहीं घरों को सजाने वाली सामग्री से भी बाजार पट गया है और तरह-तरह की सामग्री ग्राहकों को लुभा रही है। यही नहीं पहली बार बाजार में बैटरी से जलने वाला मोदक भी आ गया गया है जो कई रंगों में जलता है।
दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही ऑटो बाजार में रौनक दिखने लगी है। इस बार करीब पांच हजार बाइकों-स्कूटी की बिक्री का अनुमान है। इसी तरह देसी-विदेशी दो से ढाई हजार कारों की बिक्री होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। धनतेरस वाले दिन के लिए अभी तक तीन हजार से ज्यादा बाइक-स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। 10 से 20 लाख कीमत वाली कारों की मांग सबसे अधिक है। सोसायटी मोटर्स के सीईओ सुमन कपूर ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल से सबसे ज्यादा ऑटो बाजार ही प्रभावित हुआ है, लेकिन अब धनतेरस और दीपावली में इसमें काफी सुधार होता दिख रहा है। धनतेरस और दिवाली की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। अलग-अलग सेगमेंट में बड़ी संख्या में बाइकों की बुकिंग हुई है। इसके अलावा कारों की भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। देसी कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियों की महंगी कारों की मांग ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बाइकें और स्कूटी अब आन स्पाट ज्यादा बिकने लगे हैं और धनतेरस पर बुकिंग अच्छी है।घरों को सजाने वाली सामग्री से पटा बाजार
कानपुर में दिवाली के लिए घर को सजाने वाले आइटमों का बाजार सज चुका है। परंपरागत बंदनवार के अलावा पॉम-पॉम, मोती और जरकन लगी बंदनवार की भरमार है। मोदक स्टाइल लाइट, फ्लोटिंग फ्लावर के अलावा कई प्रकार के फाउंटेन भी बाजार में आए हैं। इनकी अच्छी मांग है। आर्टीफिशियल पौधे भी बाजार में आए हैं जो बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं। कारोबारी सुनीता त्रेहान ने बताया कि पॉम-पॉम बंदनवार की कीमत 300 से लेकर 925 रुपये तक है। परंपरागत बंदनवार की कीमत 200-800 रुपये प्रति पीस है। इसी तरह मोती व जरकन लगी बंदनवार की कीमत 150 से 1200 रुपये तक है। बेला और गुलाब लुक वाली बंदनवार भी बाजार में है। उन्होंने बताया कि बैटरी से जलने वाले मोदक भी पहली बार बाजार में आए हैं जो कई रंगों में जलते हैं। इसकी कीमत 40-60 रुपये प्रति पीस में है। इसके अलावा दीवारों पर चिपकाने वाले खास शुभ-लाभ भी आए हैं। कमल के अलग रंगों में फ्लोटिंग फ्लावर भी आया है। इसकी कीमत 40-100 रुपये प्रति पीस के अनुसार है। अलग-अलग डिजाइन और लंबाई के वाटर फाउंटेन भी हैं। इसकी कीमत 500 रुपये से लेकर 12 हजार प्रति पीस है।ग्रास बाल, नेचुरल लुक वाले पौधे भी
घर को हरियाली और पौधों से हरा-भरा दिखाने वाले पौधे और ग्रास बाल भी बाजार में आए हैं। ग्रास बाल पर लाइटिंग भी कर सकते हैं। बिल्कुल असली सा दिखने वाले आर्टीफिशियल पौधे भी आए हैं। इनकी कीमत 140-300 रुपये में है। ग्रास बाल की कीमत 100 से 400 रुपये में प्रति पीस है।
Business News : दीवाली से पहले ऑटो बाजार में आयी रौनक, कार व बाइकों की बुकिंग शुरु
RELATED ARTICLES
