बांदा (हि.स.)। कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट बांदा द्वारा प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। जिसमें ऑनलाइन कंपनियों के अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
कैट की बांदा इकाई द्वारा कहा गया है कि डिजिटल इंडिया तेजी से अपनाने के लिए देशभर के व्यापारियों ने कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत डिजिटल कॉमर्स को उत्साह पूर्वक अपनाया है। जबकि हमें यह बताते हुए पीड़ा हो रही है कि बड़ी विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने सीमित संसाधनों के बल पर सरकार की एफडीआई नीति और संबंधित कानून का निरंतर उल्लंघन करते हुए भारत के ई-कॉमर्स व्यवसाय और करोड़ों व्यापारियों द्वारा खुदरा व्यापार करते हुए अपनी रोजी-रोटी कमाने को बर्बाद करने वाला है। साथ ही देश के रिटेल पर अपना एकाधिकार बनाने में कसर नहीं छोड़ी है, यह बहुत ही खेद जनक है कि उनके खिलाफ कई शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए यह मुद्दा देश भर के छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन व्यापारी गतिविधियों से जोड़ने तथा डिजिटल कॉमर्स में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य में बेहद रुकावट बन गया है।
ज्ञापन में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संजय निगम अकेला, कमलेश यादव, सुरेश कान्हा, अमित गुप्ता, नईम नेता निशांत खैरा, पन्नालाल धुरिया, राजकुमार राज, वीरेंद्र गोयल, अनिल गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव संतोष शुक्ला आदि शामिल रहें।
वही, आज कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बुंदेलखंड (कैट) की ओर से भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कैट द्वारा प्रधानमंत्री जी से ऑनलाइन कंपनियों की अनैतिक व्यापार नीतियो पर अंकुश लगाने के लिये एक सशक्त रेग्युलेटरी अथारिटी एवं इ-कामर्स नीति को तत्काल बनाने की मांग की गयी। कैट ने ये भी आरोप लगाया कि इन विदेशी ऑनलाइन कम्पनियों की वजह से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं मेक इंडिया अभियान को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस अवसर पर कैट बुंदेलखंड संयोजक मयंक गुप्ता सर्राफ, वरिष्ठ व्यापारी नेता पुष्कर द्विवेदी, आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुराग चंदेरिया, रोहित साहू, विपुल रतन श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहें।
Business News : कैट द्बारा ऑनलाइन कंपनियों के अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग
RELATED ARTICLES
