Tuesday, March 31, 2026
Homeव्यापारBusiness News : कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ खुले...

Business News : कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक

मुंबई (हि.स.)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले।
शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.90 अंक यानी 0.38  प्रतिशत की गिरावट के साथ 46079.56 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 45.40 अंक या 0.33  प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13512.80 पर था।
शुरुआती सत्र में लगभग 743 शेयर बढ़त, 557 शेयर गिरावट और 51 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular