Tuesday, March 3, 2026
Homeव्यापारBusiness News : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत...

Business News : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुले।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 185 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,916.98 के स्तर पर नजर आ रहा है। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 60 यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,470 के आसपास दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular