Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahr road accident में 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

Bulandshahr road accident में 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर की भीषण टक्कर से मचा हाहाकार

अतुल द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात हुए bulandshahr road accident ने पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित 9 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि bulandshahr road accident करीब दो बजे हुआ जब श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित जाहरबीर गोगाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर में बदल दिया गया था। लकड़ी का सहारा लगाकर उसे दो हिस्सों में बांटा गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग बैठ सकें। इसी कारण हादसे का असर और भी भीषण रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने bulandshahr road accident में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि 10 घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल, 23 को खुर्जा अस्पताल और गंभीर अवस्था वाले 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

bulandshahr road accident में मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईपू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), धनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50), लेखराज (40) और विनोद (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांवों में मातम पसर गया है।

Bulandshahr road accident में 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

घायल राजकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर धीरे-धीरे चल रहा था और अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी कंटेनर ने अचानक पीछे से टक्कर मार दी। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे दर्द से चिल्लाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जहां हादसा हुआ, वहां सड़क सीधी थी और कोई मोड़ भी नहीं था।

धनीराम के बेटे अर्जुन ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे और घर पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर था। bulandshahr road accident में उनकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांववासी दशरथ ने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया था। शाम पांच बजे गांव से निकले और लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह दुर्घटना हो गई। वह खुद भी ट्रैक्टर में सवार थे और टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि पुलिस 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

योगेश के पिता रामप्रकाश ने कहा कि गांव से हर साल गोगाजी के दर्शन के लिए लोग जाते हैं। इस बार भी चंदा इकट्ठा कर यात्रा की गई थी। bulandshahr road accident में उनके बेटे की भी मौत हो गई। गांव का भविष्य समझे जाने वाले युवा विकास की भी इस हादसे में जान चली गई। उनकी पत्नी गर्भवती है, लेकिन अभी तक परिवार ने उसे इस दुखद घटना की जानकारी नहीं दी है।

गांव मिलकिनिया और रफातपुर के लगभग सभी लोग इस यात्रा पर गए थे। bulandshahr road accident में एक ही गांव के इतने लोगों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Bulandshahr road accident में 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

घायलों का नाम पता
01. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
02. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. प्रिंस पुत्र विनोद (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04. मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
05. दिव्या पुत्री राजीव (उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
06. शकुंतला पत्नी अजीत ( उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
07. पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. मुस्कान पुत्री राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
09. रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद
10. जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष)  निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
12. कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
14. आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
16. रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
17. आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
18. संध्या पुत्री सुरेन्द्र (उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
19. कन्छा पत्नी रामसहाय (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
20. रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान (उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूं
22. भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
23. सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
24. प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
25.मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
26. खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
27. गनेश पुत्र वीरफल (उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
28. जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
39. खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
30. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
31. भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
32. सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
33. विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
34. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
35. नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
36. अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
37. बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
38. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
39. पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
40. रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ. जवाहरपुर बदायूं
41. संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज
42. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज

Bulandshahr road accident में 9 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular