Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यBudget News : बजट से बंगाल को विशेष उम्मीदें

Budget News : बजट से बंगाल को विशेष उम्मीदें

कोलकाता(हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। इससे पश्चिम बंगाल को विशेष उम्मीदें हैं।
दरअसल, राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इसबार पश्चिम बंगाल के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। खासकर क्लीन और ग्रीन सिटी को लेकर पश्चिम बंगाल को कई सारी सौगात मिल सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कोलकाता के साथ-साथ न्यूटाउन और साल्टलेक के लिए केंद्र सरकार विशेष योजनाओं की घोषणा कर सकती है। इसमें डीजल और पेट्रोल गाड़ियों के साथ-साथ सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र विकसित करने को लेकर भी घोषणाएं की जा सकती हैं।
दरअसल ममता बनर्जी के खिलाफ चल रहे एंटी इनकंबेंसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हर हाल में राज्य की सत्ता पर काबिज होने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्मला सीतारमण के बजट में बंगाल के लिए खास रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular