राज्य डेस्क
अमृतसर। जिले में बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई। घटना रविवार 6 मार्च की है। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घर वालों को भी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : नदी किनारे पिकनिक मनाने गए छह युवक डूबे, चार की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
