Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: अनामिका शुक्ला मामले में BSA समेत 8 पर FIR

Gonda News: अनामिका शुक्ला मामले में BSA समेत 8 पर FIR

अवैध नियुक्ति प्रकरण में फर्जीवाड़ा हुआ था उजागर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली में सोमवार को दर्ज की गई बीएसए पर एफआईआर

अतुल द्विवेदी

गोंडा। जिले में बहुचर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण में अदालत के आदेश पर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी समेत आठ लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। नगर कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बीएसए पर एफआईआर के साथ जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, उनमें तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, पटल लिपिक सुधीर सिंह, अनुपम पांडेय, अनामिका शुक्ला, भैया चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय के प्रबंधक दिग्विजयनाथ पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पांडेय ने अदालत में दी गई अर्जी में आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जो युवाओं की डिग्रियों का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्तियां करता है। उनका कहना है कि इस तरह के फर्जीवाड़े से करोड़ों रुपये का गबन किया गया है।

अर्जी में उल्लेख किया गया है कि अनामिका शुक्ला को वर्ष 2017 से नियमित वेतन दिया जा रहा था, जबकि वर्ष 2020 में उन्होंने स्वयं को बेरोजगार बताया था। जांच में सामने आया कि उनकी कहीं नियुक्ति नहीं हुई थी, इसके बावजूद उन्हें लगातार भुगतान किया जा रहा था।

इससे पहले अनामिका शुक्ला ने भी नगर कोतवाली में अपने दस्तावेजों के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई थी और साफ किया था कि उनकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। अदालत के आदेश पर दर्ज बीएसए पर एफआईआर की जांच उपनिरीक्षक शुभम दुबे को सौंपी गई है। पुलिस ने कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : Kajli Teej: गोंडा में यातायात व्यवस्था बदली, भारी वाहनों पर कड़ा प्रतिबंध

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular