Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यBMC ने पटना के SP को क्वॉरंटाइन से छोड़ा

BMC ने पटना के SP को क्वॉरंटाइन से छोड़ा

राज्य डेस्क

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई के हाथ में आ गई है. इसके बाद ही बिहार से मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने क्वॉरंटाइन से रिलीज कर दिया है. बिहार पुलिस ने आरोप लगाया था कि सुशांत मामले की जांच करने पहुंचे पटना के सिटी एसपी को जबरन क्वॉरंटाइन किया गया है. बीएमसी के इस कदम की काफी आलोचना भी की गई थी. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि इससे गलत संदेश गया है. गुरुवार को मुंबई आई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिहार लौट गई है.
बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि सुंशात केस की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को प्च्ै हॉस्टल में रुकने की जगह नहीं दी गई थी. उन्होंने जब अपने रहने की व्यवस्था की तो उनसे उनका ठिकाना पूछा गया. पता मिलते ही बीएमसी ने विनय तिवारी को कोरोना के डर से क्वॉरंटाइन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कानून के साथ वर्दी पर प्रतिबंध उचित नहीं है. देश की वर्दी एक है जो कानून की रक्षा जनता की सुरक्षा और न्याय का प्रतीक है. बिहार पुलिस ने कहा कि हमारे अधिकारी के हाथ पर क्वॉरंटाइन की मुहर लगाई गई. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या में सीबीआई और ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है. गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर दर्ज कर ली. सीबीआई ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular