Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBlp : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Blp : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अचलापुर नीलकोठी निवासी शाकिर (22) पुत्र अब्दुल मन्नान तथा कुलदीप उर्फ लाला कश्यप (20) पुत्र चंदन कश्यप शुक्रवार की देर शाम बाइक से घूमने गए थे। वापस लौटते समय बहराइच रोड पर धुसाह के पास उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। परिणाम स्वरूप वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भी आज शाम तुलसीपुर क्षेत्र में बिलोहा के पास हुई। यहां कजली तीज का मेला देखकर घर लौट रहे गुलरिहा निवासी मनोज कुमार (23) की बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। परिणाम स्वरूप इस घटना में तीन मोटर साइकिल सवार जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामजी व ब्रह्मा की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें : पार्टी कहेगी तो हरियाणा में करूंगा चुनाव प्रचार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular