Blp : सड़कों, पुलों का प्रस्ताव भेजिए, तुरंत मिलेगा पैसा

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। दो दिवसीय दौरे पर आज शाम बलरामपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बाद में वह अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर मां शक्तिपीठ देवीपाटन के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, जल जीवन मिशन, गोवंश टीकाकरण एवं इयर टैगिंग, गोवंश संरक्षण, बाढ़ निरोधक कार्य, वृक्षारोपण महाअभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्थिति की चर्चा की है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद बलरामपुर बाढ़ प्रभावित जिला है। बाढ़ को रोकने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। इसके लिए राप्ती नदी को चैनेलाइज किए जाने का प्रयास किया जाए। योगी ने कहा कि जनपद के सभी संपर्क मार्गों की दशा ठीक करने तथा नई सड़कों व पुलों के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भेजवाइए। शासन से तुरंत धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के बलरामपुर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शहर में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। समीक्षा बैठक में सभी विधायक गण, एमएलसी व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें : सोशल मीडिया पर नजर रखें अधिकारी-नेहा शर्मा

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!