गोंडा में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर झंडारोहण करते कार्यकर्ता

Gonda : स्थापना दिवस पर भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने जोश और उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक स्थापना दिवस पर हुआ झंडारोहण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को गोंडा जनपद में पार्टी संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जहां जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर भाजपा का झंडा लगाया और सेल्फी विद फ्लैग अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नेताओं के भाषणों में राष्ट्रवाद
स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत माता के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने पार्टी के वैचारिक स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद को आज की डबल इंजन सरकार की नींव बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि एक विचारधारा है जो गांव, गरीब, किसान और देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को सशक्त बनाएं और संगठन की जड़ों को और गहरा करें।

यह भी पढें: भाजपा की जीवन यात्रा : नहीं भूला मुखर्जी का सपना

सांसद-विधायकों की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह
भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी जनता को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। गोंडा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा विधायक बावन सिंह, गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा और गोंडा-बहराइच एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जनता जनार्दन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने भी स्थापना दिवस की बधाई दी और भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की।
कार्यकर्ताओं की रही जबरदस्त भागीदारी
स्थापना दिवस कार्यक्रमों में जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, जसवंत लाल सोनकर, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडे, राजेश राय चंदानी, अनुपम, प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री विनय शर्मा, पुनीत सिंह, संदीप सिंह, सोनी सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, मधुबाला वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जायसवाल, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष मोदनवाल, पादरी कृपाल मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, झंझरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, झंझरी मंडल अध्यक्ष बबलू मौर्य, केशवपुर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर ‘सेल्फी विद फ्लैग’ कार्यक्रम में भाग लिया और सोशल मीडिया पर पार्टी के साथ अपनी आस्था और प्रतिबद्धता को साझा किया।

यह भी पढें: दहेज हत्या में नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार

संगठनात्मक एकता और अनुशासन की मिसाल
स्थापना दिवस पर हुए आयोजन ने भाजपा के संगठनात्मक अनुशासन, नेतृत्व की स्पष्टता और कार्यकर्ता स्तर तक समर्पण को दर्शाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न केवल झंडारोहण किया, बल्कि कई स्थानों पर सामूहिक रूप से शपथ भी ली कि वे संगठन और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता विशेष उल्लेखनीय रही। कई बूथों पर पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, पार्टी इतिहास पर चर्चा जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

गोंडा में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर झंडारोहण करते कार्यकर्ता
भाजपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

error: Content is protected !!