Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यBihar News:हर साल दस लाख रोजगार का सपना दिखाकर धोखा दे रहा...

Bihar News:हर साल दस लाख रोजगार का सपना दिखाकर धोखा दे रहा है राजद : गिरिराज सिंह

बेगूसराय (हि.स.)। सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि मजबूर राजद रोजगार का सपना दिखा रही है। गुरुवार को गिरिराज सिंह ने दो अलग-अलग ट्वीट कर कहा है कि वर्ष 2000 में बिहार-झारखंड विभाजन के बाद बिहार की जनसंख्या आठ करोड़ से कुछ अधिक थी। लेकिन अब 12 करोड़ से अधिक हो गई है। बिहार की जनसंख्या औसतन प्रत्येक साल 20 लाख बढ़ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा प्रत्येक साल दस लाख रोजगार देने का सपना दिखाया जा रहा है। यह सपना दिखाना बैमानी है, धोखा है। 
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिना जनसंख्या नियंत्रण के यह संभव नहीं और राजद अपने मजबूरियों के कारण चुनाव में इस पर बात नहीं कर सकती। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया काम और देशभक्ति आज आम जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। एक छोटा सा छोटा बालक भी उनके नाम का दीवाना है, उनके काम का दीवाना है। एक वीडियो शेयर कर गिरा सिंह ने कहा है कि देश के बच्चे नरेन्द्र मोदी जैसा नेता बनना चाहते हैं। बच्चे भी मोदी जी के काम के कायल हो गए हैं। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा खत्म होने के बाद बच्चों ने मोदी जी के संबंध में अपने मन की बात कही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular