प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। काशी की विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली स्थित भरत मिलाप लीला का 482वां आयोजन तीन अक्तूबर को होगा। इस अवसर पर आकाशवाणी वाराणसी से लीला का आंखों देखा हाल सायं 3.45 बजे से समापन तक सीधे प्रसारित किया जाएगा।
आकाशवाणी वाराणसी के कार्यक्रम प्रमुख एवं प्रसारण संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य लीला स्थल से प्रोफेसर राम मोहन पाठक और पांडुरंग पुराणिक आंखों देखा हाल प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नए प्रयोग के तहत लीला के पूरे मार्ग से दर्शकों और लीला प्रेमियों के साथ संवाद भी श्रोताओं को सुनने को मिलेगा।
पांडेय ने बताया कि यह सजीव प्रसारण आकाशवाणी वाराणसी केंद्र के प्राइमरी चैनल, विविध भारती एफएम 100.6, न्यूज ऑन एयर ऐप और वेव्स ओटीटी ऐप के माध्यम से देश-विदेश में कहीं से भी सुना जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रसारण के दौरान आकाशवाणी वाराणसी की ओर से अशोक कुमार, आशुतोष कुमार, प्रशांत मौर्य, सरोज सिंह और आशुतोष शास्त्री मुख्य लीला स्थल पर तैनात रहेंगे।
यह भी पढें: Vivid Bharti FM ने बदली वाराणसी की रेडियो दुनिया
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058
