Sunday, February 8, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News : बेकाबू ट्रक ने पांच मजदूरों को रौंदा, तीन की...

Basti News : बेकाबू ट्रक ने पांच मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के हर्रैया थाने के बिहरा चौराहे के पास गुरुवार को तड़के एक ट्रक ने पांच मजदूरों को रौंद दिया। सभी पैदल ही काम से लौट रहे थे। हादसे में घायल तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर महराजगंज कस्बे के कुछ मजदूर पल्लेदारी के लिए हसीनाबाद पैकौलिया गए थे। देर रात काम निपटाने के बाद ट्रक पर सवार होकर लौटे थे। संसारीपुर के पास एक ढाबे पर ट्रक ड्राइवर से हुए विवाद के बाद सभी मजदूर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े थे। महाराजगंज के करीब पहुंचने ही वाले थे, कि तभी एक अनियंत्रित ट्रक पांचों मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर हर्रैया थानाध्यक्ष सर्वेश राय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा। मृतकों की पहचान लल्लन (26) पुत्र तुलसीराम, गुड्डू (28) पुत्र जनकराम, कनिक राम (27) पुत्र छोटई के रूप में हुई। घायल विकास (26) पुत्र राजू व जंग बहादुर (28) पुत्र बिफई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular