Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News : फर्जी कम्पनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले निदेशक...

Basti News : फर्जी कम्पनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले निदेशक समेत दो गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.)। पुलिस ने फर्जी कम्पनी बना कर करोड़ो रुपये ऐठने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये कम्पनी के निदेशक और एकाउंटेंट बताए जा रहे हैं।  

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शुक्रवार को बताया कि फर्जी कम्पनी के निदेशक विकास हवलदार और अकाउंटेंट तनमय मिश्रा उर्फ बबाई पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 

इन लोगों ने प्रोग्राम प्रोड्यूसर ग्रुप, प्रोगेस कल्टीवेशन लिमिटेड नाम की एक कम्पनी बनायी। वर्ष 2011 मे विज्ञापन आदि के जरिये कम्पनी द्वारा अनेक जमा योजना जारी की गयी, जिसमे लोगो से धोखाधड़ी करके करीब 16 करोड़ रुपये जमा कराकर ठग लिया गया था। वर्ष 2015 में धोखा देकर कम्पनी चली गयी।

इस ठगी के मामले में पीड़ितों ने कम्पनी के निदेशक व एकाउंटेंट के विरूद्व कई थानां मे मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हांने बताया इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। 

इन लोगां ने लगभग 100 करोड़ रूपये से अधिक की सम्पत्ति कम्पनियां के नाम से खरीदी है। इस कम्पनी की ब्रांच जनपद बस्ती में तीन जगह, अम्बेडकर नगर, बड़हलगंज, गोरखपुर सहित अन्य जगहों है। जो इनके गुर्गां द्वारा चलाया जाता है।  

 

RELATED ARTICLES

Most Popular