Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News:मेडिकल कॉलेज में कोरोना से आठ की मौत

Basti News:मेडिकल कॉलेज में कोरोना से आठ की मौत

संवाददाता

बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में आठ कोविड मरीजों की मौत हो गई। इनमें सात बस्ती के, जबकि एक संतकबीरनगर जिले का है। बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के डिलिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 23 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार रात मौत हो गई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंतला निवासी को रविवार शाम भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर में मौत हो गई। दुबौलिया ब्लॉक के मिश्रौलिया के एक मरीज की भी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अन्य मृतकों में कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगिना चौराहा निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, कलवारी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, रौतापार निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, भैसहिया की 47 वर्षीय महिला, संतकबीरनगर जिले के देवापार, खलीलाबाद का एक मरीज शामिल है। जिले में 146 लोगों की कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में न तो आक्सीजन की कमी है और न ही इलाज में कोई कमी रखी जा रही है। गंभीर मरीजों की ही मौत हो रही है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने परसुरामपुर थाने के लालपुर पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां के गुन्नन श्रीवास्तव ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती थे। 18 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। लखनऊ में रह रहे उनके अन्य दो भाइयों लल्लू श्रीवास्तव और झीन बाबू श्रीवास्तव की 22 और 25 अप्रैल को लखनऊ में मौत हो गई। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार यहां जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular