Monday, March 30, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News:भ्रष्टाचार का आरोपी रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

Basti News:भ्रष्टाचार का आरोपी रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

संवाददाता

बस्ती। जिले में रिटायर्ड ग्राम पचांयत अधिकारी को विजिलेंस गोरखपुर और सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने सोनहा थाना क्षेत्र के हिन्दूनगर गांव निवासी मोतीलाल मिश्र हाल मुकाम असनहरा को थाना क्षेत्र के असनहरा पेट्रोल पम्प के पास से पकड़ लिया। विजिलेंस टीम के प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी मोतीलाल मिश्र डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक में तत्कालीन ग्राम पचांयत अधिकारी पद पर तैनात थे। इनके खिलाफ वर्ष 2006 में डुमरियागंज थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 477अ, 120बी व 13(2)भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। धड़पकड़ करने वाली विजिलेंस की टीम में विदेशी प्रसाद, सुभाष चन्द्र उपाध्याय, सोनहा थाने के एसआई रामा प्रसाद यादव, सिपाही रमाशंकर सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular