Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News:पूर्व मंत्री समेत 200 के खिलाफ एफआईआर

Basti News:पूर्व मंत्री समेत 200 के खिलाफ एफआईआर

संवाददाता

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत 10 नामजद व 190 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर धारा 144 के उल्लंघन व कोविड 19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप है। सपा नेताओं ने सोमवार को शास्त्री चौक पर किसान बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस को दी तहरीर में चौकी प्रभारी सिविल लाइन इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि भारत सरकार के बनाये किसान बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या मे बिना अनुमति के शास्त्री चौक पर धरने पर बैठे। जिन्हें वार्ता कर समझाने का प्रयास किया गया। यह भी बताया कि डीएम ने जिले में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर रखा है। इस कारण पांच या इससे अधिक व्यक्ति बिना अनुमति के समूह में एकत्र नहीं हो सकते है। फिर भी बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस मामले में पुलिस ने पुर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव, पूर्व विधायक जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, रजनीश यादव, बृजेश मिश्र, राम प्रकाश चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, सुमन सिंह व 190 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

Basti News:पूर्व मंत्री समेत 200 के खिलाफ एफआईआर
RELATED ARTICLES

Most Popular