Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News:जिलाधिकारी ने रोका CMO का वेतन

Basti News:जिलाधिकारी ने रोका CMO का वेतन

संवाददाता

बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने सीएमओ डॉ. एके गुप्ता का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वह मंगलवार को नवनिर्मित सीएचसी अमरौली शुमाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां उन्हें मालूम हुआ कि सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। नवीन सीएचसी पर तैनात किए गए एक चिकित्सक की तैनाती का आदेश सीएमओ ने चोरी-छिपे वापस लेकर उन्हें दोबारा पीएचसी सल्टौआ में तैनात कर दिया। इस बात पर डीएम भड़क उठे। आरोप है कि एक दवा कारोबारी के दबाव में चिकित्सक की वापसी कराई गई है। सल्टौआ अंतर्गत नवनिर्मित सीएचसी अमरौली शुमाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने सबसे पहले कम्पाउंड में बने कर्मचारियों के आवास के बारें में पूछा तो पता चला कि भवन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। काम चल रहा है। उन्होंने चार दिन के भीतर सारे कार्य पूरा कराकर कर्मचारियों के रात्रि विश्राम कराना सुनिश्चित कराने को कहा।
अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के बारे में एमओआईसी डॉ. आनंद मिश्र से पूछा तो उन्होंने बताया कि चार चिकित्सक की तैनाती हुई है लेकिन अभी तक किसी ने ज्वाइन ही नहीं किया है। इस सम्बंध में सीएमओ को अवगत कराया जा चुका है। डीएम को बताया गया कि चिकित्सक डॉ. मनीष की तैनाती का आदेश निरस्त कर उन्हें पीएचसी सल्टौआ वापस करा दिया गया है। नाराज डीएम ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। तत्काल आदेश निरस्त करने को कहा। बताया जा रहा है कि पीएचसी सल्टौआ पर दवा कारोबारियों का अधिपत्य है। डीएम ने ओपीडी, दवा बितरण कक्ष, लेबर रूम, पैथालोजी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर व एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया। अस्पताल गेट से अतिक्रमणकारियों को दो दिन के भीतर में हटाने का सोनहा पुलिस को निर्देशित किया। इसी के साथ अस्पताल से लेकर देईपार भैसहवा मार्ग को जल्द ठीक कराने का अश्वासन दिया। एसपी हेमराज मीणा, एसडीएम आनंद श्रीनेत, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. संतोष, डॉ. आफात, डॉ. पीके शुक्ल, डॉ. अजय, विकास, संतोष साहनी, पूनम, गिरजेश, प्रमोद मौजूद रहे।

यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular