Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : बाइक टकराने से नाराज दारोगा ने युवक पर तानी पिस्टल,...

Balrampur : बाइक टकराने से नाराज दारोगा ने युवक पर तानी पिस्टल, निलम्बित

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। यूपी पुलिस का एक बार फिर खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। पुलिस की इस हरकत का एक वीडियो पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दारोगा एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। इतना ही नहीं दारोगा का जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और युवक पर मारने के इरादे से तान दी। युवक दारोगा से माफी मांगता रहा लेकिन दारोगा था कि उसे पीटने से बाज ही नहीं आ रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दरअसल एक युवक की बाइक दरोगा की बाइक से भिड़ गई थी, जिसमें दारोगा हल्का-फुल्का घायल हो गया था। इसके बाद दरोगा तिलमिला गया था। आरोप है कि दारोगा ने युवक को पिटाई के बाद उससे पैसे की भी वसूली की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

मामला बलरामपुर जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल तिराहा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी का है। ललिया थाने में तैनात उप निरीक्षक अरुण गौतम बाइक से सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय के पीपल तिराहे से गुजर रहे थे। तिराहे से पहले ही दारोगा की बाइक मोहित कुमार दीक्षित नाम के युवक से आमने सामने से भिड़ गई। घटना में दारोगा को चोटें भी आई। गुस्साए दारोगा ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसे दबोच कर फायर करने के लिए सर्विस रिवाल्वर भी तान दी। बाद में युवक ने दारोगा को इलाज के पैसे भी दिए, जिसके बाद मामला शांत हो सका। बताया जा रहा है कि जिस युवक से बाइक भिड़ी थी, वह बंधन बैंक में रिलेशनशिप ऑफिसर रिकवरी के पद पर तैनात है। फिलहाल खाकी के इस रूप से डरा युवक कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। एसपी राजेश सक्सेना ने बताया कि संबंधित उप निरीक्षक को निलम्बित कर दिया गया है।

Balrampur : बाइक टकराने से नाराज दारोगा ने युवक पर तानी पिस्टल, निलम्बित

यह भी पढें : चचेरे भाई ने मिहींपुरवा के SDM को पीटा, दम्पती समेत सात के खिलाफ FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310


RELATED ARTICLES

Most Popular