Sunday, February 8, 2026
HomeTrending Nowबलरामपुर: अक्टूबर से चलेगा संचारी दस्तक अभियान

बलरामपुर: अक्टूबर से चलेगा संचारी दस्तक अभियान

अंबुज भार्गव

बलरामपुर। जिले में अक्टूबर माह में संचालित किए जाने वाले ‘संचारी दस्तक’ अभियान की तैयारी को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा और डॉ. सुरेंद्र दुबे ने की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एनयूएचएम डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम है। उन्होंने कहा कि ये बीमारियां आमतौर पर मच्छरों और मक्खियों जैसे वाहकों से फैलती हैं, इसलिए स्वच्छता और जनजागरूकता बेहद आवश्यक है।

यह भी पढे: गोंडा: उर्वरक कालाबाजारी पर प्रशासन का चला चाबुक

बैठक में जानकारी दी गई कि यह अभियान हर वर्ष चार माह के अंतराल पर चलाया जाता है और इस बार स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज, पशुपालन, नगरीय निकाय और जल निगम समेत कुल नौ विभाग सक्रिय भागीदारी करेंगे। अभियान के दौरान कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग, पेयजल टंकियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई पर विशेष जोर रहेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने निर्देश दिए कि अभियान को गंभीरता और प्राथमिकता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग व दवा छिड़काव समय पर और प्रभावी ढंग से हो तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढे: सिरफिरे युवक ने की पत्नी और ससुर की हत्या

बैठक में शिक्षा विभाग से अरुण मिश्रा, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी, इंद्रेश वर्मा, जीरो डोजर संस्था से सबीना और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर जागरूकता, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान और सामुदायिक सहभागिता के जरिए रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular