संवाददाता
बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की गयी, जिसमें विभिन्न विभागों के पोर्टल पर डिफाल्टर सन्दर्भ पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 107 डिफाल्टर सन्दर्भ पाये जाने पर विभिन्न विभागों के 29 अधिकारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुये समस्त संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिफाल्टर सन्दर्भों का निस्तारण समय से नहीं किये जाने हेतु तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण दें। यदि ऐसे नहीं होता है तो विभागीय कार्यवाही की जायेगी। आईजीआरएस पोर्टल पर सबसे ज्यादा डिफाल्टर सन्दर्भ तहसीलदार बलरामपुर सदर 25, उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर 14, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर 04, उप जिलाधिकारी उतरौला 04, खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर 10, पीएचसी/सीएचसी गैण्डास बुजुर्ग 06, बेसिक शिक्षा विभाग 06 सहित अन्य विभागों के कुल 107 डिफाल्टर सन्दर्भ पाये गये, जिस पर नाराजगी जताते हुये जिलाधिकारी द्वारा 29 अधिकारियों का एक दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुये स्पष्टीकरण तलब किया है।
