Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:CDO ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

Balrampur News:CDO ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

संवाददाता

बलरामपुर। मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डूली द्वारा जनपद के विकास हेतु रुपए 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा विकास भवन सभागार में की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक घूघूलपुर के भवन का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी, इमिलिया कोडर में थारू जनजाति के संग्रहालय,गैडास बुजुर्ग में राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण, विकास खंड रेहरा बाजार में राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण, विकास खंड हरैया सतघरवा में राजकीय महिला आईटीआई का निर्माण, उतरौला पचपेड़वा चंदनपुर मार्ग किलोमीटर 1 से 17.70 तक चौड़ीकरण एवं सुद्ढींकरण का कार्य ,हरैया सतघरवा को 2 लेन से जोड़ने हेतु तुलसीपुर हरैया चौधरीडीह मार्च के किलोमीटर एक से 22 तक का चौड़ीकरण एवं सुंदृरीकरण का कार्य, तुलसीपुर कोयलावासा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदृरीकरण का कार्य, 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोकुलपुर बलरामपुर एवं संबंधित लाइनों का निर्माण कार्य, अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई व संबंधित कार्यकारी संस्था को समय से कार्य पूरा करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई व संबंधित कार्यदाई संस्था को मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित एमएसडीपी प्रोग्राम के तहत मूलभूत सुविधा से संबंधित कार्यों की सूची अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दिए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, डीएसटीओ संजीव कुमार, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, राजकीय निर्माण निगम, सिडको, समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular