रोहित कुमार गुप्त
उतरौला बलरामपुर। कोतवाली उतरौला पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अभियुक्त इसी साल गोवध के मामले में दर्ज मुकदमे का वांछित है। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गौरव सिंह, सैय्यद खादिम सज्जाद, आरक्षी अरुण शंकर सिंह, योगेश पासवान, प्रदीप पाल की टीम ने शुक्रवार भोर सहदेइया से महदेइया जाने वाली मार्ग पर स्थित बनगवा नियामत डीह मोड़ के पास अभियुक्त तार मोहम्मद उर्फ तारे पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी दर्जिनडीह मानापार बहेरिया थाना रेहरा बाजार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमंत कुटियाल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
