संवाददाता
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि साम्प्रदायिक सदभावना सप्ताह 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाया जाएगा। सचिव राष्ट्रीय सद्भावना प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा 25 नवम्बर को झण्डा दिवस मनाये जाने के लिए अपेक्षा की गई है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए कार्यालय एवं संस्था द्वारा अभियान चलाये जाएंगे तथा 25 नवम्बर को झण्डा दिवस मनाया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक स्वेच्छा से सहयोग धनराशि भेजे गये फ्लैग स्टीकर के द्वारा प्राप्त किया जाए व प्राप्त सहयोग धनराशि को एनेक्जर में दिये गये पते पर डिमाण्ड ड्राफ्ट/चेक बनवा कर प्रेषित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी व प्रभारी आयुध कलेक्ट्रेट को स्टीकर उपलब्ध कराये गये है, जो साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए अभियान कार्यालय एवं संस्था द्वारा चलाते हुये अपने अधीनस्थ विभागों को निर्देशित कर 25 नवम्बर को फ्लैग दिवस मनायेगें।
