Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:195 लोगों की जांच में चार कोरोना संक्रमित

Balrampur News:195 लोगों की जांच में चार कोरोना संक्रमित

संवाददाता

बलरामपुर। जिले में गुरुवार को 195 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जांच में सिर्फ चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7472 हो गई है। इसमें से 7310 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दो लोग गुरुवार को भी कोरोना से ठीक हुए हैं। 135 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 27 हो गए हैं। जिले में धीरे ही सही, लेकिन कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार हो रहा है। अपर सीएमओ डा. एके सिंघल ने बताया कि गुरुवार को 195 लोगों की जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नौशहरा रेहरा बाजार में एक, उतरौला में एक, सिविल लाइन बलरामपुर में एक तथा बैंक ऑफ इंडिया बलरामपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular