Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:18 छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाएगा ट्रस्ट

Balrampur News:18 छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाएगा ट्रस्ट

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम सभा घोघरा में रोजमाइन एजुकेशन एण्ड चैरिटेवल ट्रस्ट के द्दारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सपा नेता शत्रोहन वर्मा ने ट्रस्ट द्दारा चयनित 18 छात्र छात्राओं को लेटर चेक का वितरण किया। उन्होने कहा कि संस्था के द्दारा छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिलायी जाती है पूरा फीस संस्था वहन करती है। बेटियों अपने हुनर का आज प्रत्येक क्षेत्र मे लोहा मनवा रही है। बेटियां बेटों से कम नहीं है। बेटियों की शिक्षा में भेदभाव नही करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक रोजमाइन संस्था के एसोसिएट सुखराज वर्मा ने कहा कि संस्था ने क्षेत्र के 18 छात्र छात्राओं को बीएससी नर्सिग, डी फार्मा, बीफार्मा, इजीनियरिंग के लिए संस्था ने लेटर फीस प्रदान किया है। बच्चो के कोर्स का पूरा फीस संस्था वहन करेगी। इस अवसर पर प्रियंका, ममता, अंजली, संदीप सुमित, मैराज अहमद, जनकराम, परशुराम, सुरेश, राम प्रकाश, मिठाई लाल, सूरज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular