Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : SP ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

Balrampur News : SP ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

संवाददाता

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शनिवार को थाना कोतवाली गैसड़ी तथा पचपेड़वा पहुंचकर समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समुचित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि वे लम्बित शिकायतों के त्वरित व शत प्रतिशत निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मौके पर जाएं। इस मौके पर पचपेड़वा थाना प्रभारी आलोक राव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर व देहात में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा कराया गया।

यह भी पढें : स्कार्पियो और अल्टो में टक्कर, तीन की मौत; दो घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular