नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों पर दिया जोर
संवाददाता
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर सलामी ली। उन्होंने परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ भी लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए विशेषकर कोविड-19 महामारी के बचाव करने हेतु शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़, खेलकूद, व्यायाम को नियमित तौर पर करते रहने का निर्देश दिया। परेड के दौरान दोपहिया/चार पहिया पीआरवी तथा थाने के वाहनों को चेक किया। सभी थानों के वाहनों तथा पीआरवी वाहनों में एन्टी राइट सामग्री जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा, एल्वोगॉर्ड, नीगॉर्ड, पाली कार्बोनेट सील्ड आदि अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी परिसर, बैरक, भोजनालय, पुलिस जलपान गृह, आरक्षी आवास, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, ळक् कार्यालय, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया। जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु भी प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 20 सितंबर से होंगे पंचायत चुनाव, दस चरणों में कराई जाएगी वोटिंग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
