Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: PHC पर अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई प्रसव की...

Balrampur News: PHC पर अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई प्रसव की सुविधा

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के पीएचसी पुरैना वाजिद में दो दशक से महिलाओं की प्रसव की सुविधा नहीं मिल पाई। मजबूरन क्षेत्र की महिलाएं प्रसव कराने के लिए पांच से दस किलोमीटर दूर के प्रसव केन्द्र पर जाती है। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के ग्राम पुरैना वाजिद में लगभग दो दशक पूर्व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला विधानसभा के पूर्व विधायक अनवर महमूद खां के आवास पर चलता था। किराए के मकान में चलने से विभाग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे पाता था। इस समस्या को देखते हुए शासन ने इस क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति दी। उसके बाद पांच शैयाओ वाले इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर पूरा विधायक अनवर महमूद खां के आवास से हटाकर नवनिर्मित भवन में हस्तांतरित कर दिया। नये भवन में स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करके इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना दिया। पीएचसी पुरैना वाजिद पर एक डाक्टर, फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय, स्वीपर व नर्स की तैनाती कर दी। भवन व स्वास्थ्य विभाग की सुविधा होने पर महिलाओं का प्रसव नहीं कराया जाता है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सुविधा नहीं मिलती है। मजबूरन क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव कराने के लिए उतरौला अथवा श्रीदत्तगंज अथवा जिले पर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर आवासीय सुविधा होने पर स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी केन्द्र पर नहीं रहते हैं।स्वास्थय केंद्र पर आने जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। मरीजों को खून टेस्ट करने के लिए लैब नहीं है। केंद्र पर रोज पचासों मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन उन्हें कुछ दवाएं लिखकर भगा दिया जाता है। मरीजों को केंद्र पर भर्ती नहीं किया जाता है। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती न करके उन्हें जिले पर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाता है। मरीजों को जरूरी सुविधाएं न मिलने से स्वास्थ्य केंद्र सफेद हाथी हो गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि केंद्र पर प्रसव सुविधा कराने का प्रयास किया जा रहा है। डिलेवरी प्वाइंट स्वास्थ्य विभाग के न बनाएं जाने से महिलाओं की डिलीवरी इस केंद्र पर नहीं कराई जाती है।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के इस कानून से किसानों को बड़ी राहत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular