गैंगेस्टर एक्ट के मामले में डीएम के आदेश पर एसडीएम ने की कार्रवाई
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य मामलों में 18 महीने जेल में रहने के बाद भी पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अलाउददीनपुर, सादुल्लाह नगर व ऐदहा स्थित पूर्व विधायक की आठ जमीनें बुधवार को कुर्क की गई। इनकी कीमत लगभग पाँच करोड़ ग्यारह लाख की है। जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के मामले में यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत ग्राम अहिरौली की गाटा 1780 की 0.166 हेक्टेयर भूमि , गाटा 771 की 0.049 हेक्टेयर भूमि, गाटा 157 की 0.023 हेक्टेयर भूमि, गाटा 154 की 0.134 हेक्टेयर भूमि, गाटा 563 की 0.166 हेक्टेयर भूमि, गाटा 1376 की पांच बीघा जमीन, ग्राम पंचायत ऐदहा स्थित गाटा 307 की 0.486 हेक्टेयर भूमि, ग्राम पंचायत अलाउददीनपुर स्थित गाटा संख्या 100 की 608 एकड़ जमीन को डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, सीओ उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह ,प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाज़ार जयदीप दुबे, प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर राज कुमार सरोज पुलिस बल व राजस्व निरीक्षक राज बहादुर, सुभाष वर्मा लेखपाल सुनील कुमार राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
