रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के साथ स्थानीय कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क , आरक्षी बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। डीआइजी ने थाने के अभिलेखों एवं रजिस्टरों को चेक किया तथा उन्हें अद्यतन कर साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआइजी ने निरीक्षण के पश्चात थाना स्थानीय क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, प्रधान, ग्राम प्रहरियो के साथ गोष्ठी की। इस गोष्ठी में संभ्रांत व्यक्तियों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस का सहयोग करने एवं अपराधिक तत्वों की रोकथाम हेतु उसकी सूचना से थाना स्थानीय पुलिस को अवगत कराने की अपील की। डीआइजी द्वारा ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उदय राज सिंह, प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी ज्योतिश्री उपस्थित रहीं l
