Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : CO उतरौला हटाए गए

Balrampur News : CO उतरौला हटाए गए

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बुधवार की देर रात उतरौला के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव को हटा दिया है। उन्हें हटाकर पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने देर रात जारी आदेश में कहा है कि वह तत्काल नव तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लौटती डाक से सूचित करें। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। इसी प्रकार रात में ही एसपी ने जिले के पांच थानों के प्रभारियों को भी लाइन हाजिर कर दिया था। लाइन हाजिर किए गए प्रभारी निरीक्षकों में गैसड़ी के दिनेश दत्त मिश्रा, पचपेड़वा के बृजेश सिंह, महराजगंज तराई के राजेश कुमार, सादुल्ला नगर महेन्द्र कुमार सिंह, रेहरा बाजार के विनोद अग्निहोत्री शामिल हैं। आज सुबह तक इनके स्थान पर भी नए प्रभारियों की तैनाती नहीं की जा सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular