संवाददाता
बलरामपुर। शासन द्वारा सभी अधिकारियों को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुने जाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा विकास खंड बलरामपुर सदर एवं तहसील बलरामपुर सदर का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 10 बजे विकास खंड बलरामपुर पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी के पहुंचने के तुरंत पश्चात खंड विकास अधिकारी उपस्थित हुए। अपर जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को समय से कार्यालय पहुंचने की हिदायत देते हुए जनता की समस्याएं/शिकायतें सुने जाने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील बलरामपुर सदर पहुचकर तहसीलदार कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया गया। सभी को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों को सुने जाने एवं प्राथमिकता के साथ निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें : विधायक संग डीएम, एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
