Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : 66 जनप्रतिनिधि नहीं कर सके मताधिकार का प्रयोग

Balrampur News : 66 जनप्रतिनिधि नहीं कर सके मताधिकार का प्रयोग

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर विधान परिषद क्षेत्र के लिए जनपद के 9 ब्लॉकों पर मतदान प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न हो गयी है। जिले में कुल 96.54 प्रतिशत मतदान हुआ। 66 जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। डीएम श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के नेतृत्व में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सभी ब्लॉकों पर भारी संख्या में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रही। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए अधिकारियों ने पहले से ही सुनियोजित तरीके से हर ब्लॉक पर निगरानी प्रक्रिया शुरू कर रखी थी।
जिले में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे संपन्न हो गई। इस दौरान पूरे जिले में कुल 1913 मतदाताओं के सापेक्ष 1847 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। बताया जाता है कि 66 मतदाता जिले से बाहर होने के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular