Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : होली पर नहीं बजाए जा सकेंगे अश्लील गीत

Balrampur News : होली पर नहीं बजाए जा सकेंगे अश्लील गीत

सभी होलिका दहन स्थलों पर तैनात किए जाएंगे पुलिस कर्मी

संवाददाता

बलरामपुर। होली त्यौहार एवं शबे-बारात को सौहार्द पूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपदवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नागरिक आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाएं। कोई भी ऐसा कार्य ना करें कि जिससे कि जनपद का नाम खराब हो। उन्होंने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्यौहार के दौरान साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। होली के दौरान चुस्त-दुरुस्त चिकित्सीय सुविधा एवं एंबुलेंस व्यवस्था का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को सभी होलिका दहन स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में होली के त्यौहार के दौरान यदि कोई विवाद हुआ है तो थानाध्यक्ष जाकर मौके पर निरीक्षण कर लें। होलिका दहन स्थल ऐसी जगह पर ना हो जहां की आसपास बिजली के तार, दुकाने आदि हो। होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन होली से पहले स्टॉक इकट्ठा करने वालों पर नजर रखें। स्टॉक में शराब बिक्री करने वाली शराब की दुकानों के विरुद्ध भी कार्रवाई करें। होली के दौरान अश्लील गाने इत्यादि न बजें। यह सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे, इसके लिए मोहल्लों के संभ्रांत नागरिकों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली एवं जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। सभी समुदाय के लोग आपस में सौहार्दपूर्ण एवं गंगा-जमुनी तहजीब साथ मनाएं। किसी के साथ जबरदस्ती होली ना खेले। त्योहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए संभ्रांत नागरिकों ने बताया कि जनपद के थानों पर पीस कमेटी की बैठक हो चुकी है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उनके सुझावों को सुना, आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ, समस्त अधिशासी अधिकारी, प्रतिनिधि चेयरमैन बलरामपुर शाबान अली, सभी थानों के थानाध्यक्ष व विभिन्न क्षेत्रों से आए जनपद के संभ्रांत नागरिक के उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

एक अपील

प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular