अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बार-बेंच के बीच संबंधों की समीक्षा भी की
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने शुक्रवार को उतरौला सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज नरेंद्र बहादुर यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश दीपक भी मौजूद रहे। सिविल जज जू.डि. मोहित प्रसाद से लंबित वादों की जानकारी, मुकदमों की ऑनलाइन फीडिंग की जानकारी लेने के बाद कोर्ट रूम व रिकॉर्ड रूम का मुआयना किया। न्यायालय परिसर में वादकारियों के लिए विश्राम स्थल, पेयजल व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अधिवक्ता संघ सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बार व बेंच के बीच संबंधों की समीक्षा भी की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अतिरिक्त जुडीशियल कोर्ट के निर्माण की जरूरत बताते हुए कहा कि तीन थानों के मामलों के अतिरिक्त अन्य मुकदमों के बोझ के कारण न्याय प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। दस हजार से अधिक मुकदमे न्याय प्रक्रिया के लिए लंबित हैं। कहा कि परिसर में अतिरिक्त कोर्ट के निर्माण का आश्वासन काफी समय से मिल रहा है लेकिन निर्माण की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाकर जल्दी ही इस मसले का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा। महामंत्री अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील कुमार, राम चंदर जायसवाल, सुधीर कुमार, अनीसुल हसन, कमल किशोर गुप्त, शंभू लाल गुप्त, रमेश कुमार, आलोक गुप्त, आशीष कसौधन प्रवेश गुप्ता समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
