Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: हरी झंडी दिखाकर ADM ने रवाना किया टीम

Balrampur News: हरी झंडी दिखाकर ADM ने रवाना किया टीम

संवाददाता

बलरामपुर। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद के युवा कल्याण विभाग के युवक एवं महिला मंगल दलों के सक्रिय सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा युवाओं के दल को परेड स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी प्रतिभागियों द्वारा ट्रैक सूट पहनकर बस में बैठते हुए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ रवानगी की गई। बस रवानगी के समय जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह, शक्ति मिश्रा, व्यायाम प्रशिक्षक तरुण तिवारी, कनिष्ठ सहायक ठाकुर प्रसाद पांडेय, रजा इमाम रिजवी व सहयोगी अशोक तिवारी, संचित, शांति प्रसाद शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ..तो बंद होंगे आठ तक के स्कूल! डिप्टी सीएम ने दिए संकेत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular