संवाददाता
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र व क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा कमलेश कुमार की टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 302/201/323/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण गोपाल व शांति पत्नी चिनगुद निवासीगण चिवडिहवा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वादी गोपाल ने किसी अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उसके पिता चिनगुद (57) की हत्या कर शव को गांव के किनारे गन्ने के खेत में छुपा देने का अभियोग दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में मृतक चिनगुद के पुत्र गोपाल तथा उसकी पत्नी शांति का नाम प्रकाश में आया। हत्या के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हमारी पुस्तैनी जमीन को मृतक चिनगुद अपने भाईयों के नाम करना चाहता था, जिससे हम लोग बेसहारा हो जाते। इसी बात को लेकर कई बार हम लोगों में विवाद भी हुआ था, लेकिन वह मानने को तैयार नही था। उसी जमीन को बचाने के लिये हम दोनों ने मृतक चिनगुद की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को गांव के किनारे गन्ने के खेत में छुपा दिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक श्रीराम यादव, आरक्षी शुभम, सौरभ व रिचा शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : जेहादी हमले में 13 पुलिस कर्मियों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
