Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Balrampur News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के उतरौला थाना क्षेत्र में दो मोटर साईकिलों के आमने-सामने टक्कर से दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे कोतवाली उतरौला क्षेत्र के हासिमपारा निवासी अखिलेश गुप्ता (22) पुत्र अशोक गुप्ता व अरुण कुमार (26) पुत्र घनश्याम पाण्डेय, प्रमोद (22) पुत्र राघव प्रसाद, गुड्डू (24) पुत्र रघुनंदन व ग्राम नंदौरी निवासी परमजीत (25) पुत्र आत्माराम बाईक से शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। डुमरियागंज मार्ग पर हासिमपारा के निकट दो बाइकें आमने सामने टकरा गई। अखिलेश गुप्ता व परमजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अरुण कुमार, परमजीत व गुड्डू को गंभीर चोटें लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उतरौला लाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular