Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सड़क हादसे में दो मौतें

Balrampur News : सड़क हादसे में दो मौतें

संवाददाता

बलरामपुर। जिले में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में खरझार नाले के पुल के पास अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार ग्राम पाटेश्वरी नगर निवासी संजय यादव (21) और मिथुन (16) अपने गांव से कौवापुर मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने खरझार नाले के पुल के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि कार को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular